चंद्रयान-3 की कामयाबी में आख़िरी के ये 15 मिनट सबसे अहम
अगस्त 22, 2023
0
चंद्रयान-3 की कामयाबी में आख़िरी के ये 15 मिनट क्यों हैं सबसे अहम
ANश्रीकांत बक्शी बीबीसी
चंद्रयान 3 इतिहास बनाने से अब महज कुछ ही घंटे दूर है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 अगस्त को शाम पांच बजे के बाद इसरो चंद्रयान-3 के लेंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है.
40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर सतह पर उतरने की तैयारी करेगा. लेकिन इसकी सबसे अहम प्रक्रिया लैंडिंग की है, जो बहुत नाजुक और जटिल है.
इसमें सबसे अहम अंतिम 15 मिनट होते हैं, चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में यही 15 मिनट जहम साबित हुए थे और तब इसरो के अध्यक्ष रहे के. सिवन ने मिशन
की नाकामी को 15 मिनट का आतंक बताया था.
2019 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में लेंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर 2.1 किमी की ऊंचाई तक पहुंच गया था, यहां तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद एक छोटी सी तकनीकी गड़बड़ी के कारण लैंडर मॉड्यूल कैश हो गया.
इसरो के मौजूदा अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 लेंडर मॉडयूल के साथ इस तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और अगर गणना में छोटी सी भी त्रुटि होती है, तो वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 के लेंडर को सतह पर उतारने के लिए सभी सावधानिया बरती है.
