चंद्रयान 3 लैंडिंग से पहले जोधपुर की मीना बिश्नोई ने चांद पर खरीदी जमीन
अगस्त 23, 2023
0
चंद्रयान-3 लैंडिंग से पहले जोधपुर की मीना ने चांद पर खरीदी 1 एकड़ जमीन
जोधपुर 6 घंटे पहले
BAWAAL
HEAVEN FARZI
amazon prime
चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तैयारियों के बीच जोधपुर एम्स की नर्सिंग ऑफिसर मीना विश्नोई ने चाद पर जमीन खरीदी है। मीना ने अपनी बच्चियों के लिए एक एकड़ जमीन खरीदी है। संभवतः वे राजस्थान की पहली महिला हैं जिन्होंने चाद पर जमीन ली है।
मीना विश्नोई ने बताया कि समाज में किसी महिला के पहली लड़की होने पर उसे बोझ की तरह समझते हैं। यदि दूसरी भी लड़की हो जाए तो यह बोझ परिवार को अधिक लगने लगता है। मेरे दो लड़किया हैं, जो मेरे लिए चाद का टुकड़ा है। इसलिए मैंने उनके लिए ही चाद पर लेक ऑफ हैप्पीनेस के पास एक एकड़ जमीन खरीद ली है। मीना ने बताया कि मेरी एक दोस्त आयरलैंड में रहती है। मैंने उसके मार्फत चाद पर जमीन ली है। लूना सोसायटी इंटरनेशनल वर्तमान में चांद पर जमीन बेच रहा है। उनसे हमने रजिस्ट्री करवाई है। मीना ने बताया कि बेटी पीहू और नीनू के लिए खरीदी है। मेरे लिए दोनों बेटिया चाद के टुकड़े जैसी हैं, इसलिए उन्हें चाद का टुकड़ा तोहफे में दिया है मेरे मा बाप ने मेरे लिए जो भी किया, वैसे ही मैं मेरी बेटियों के लिए करना चाहती हू में इनको इतना हू शिक्षित कर काबिल बनाना चाहती हू कि ये खुद एक दिन चाद तक जाए।
शाहरुख खान, सुशांत सिंह के नाम पर भी चांद पर जमीन
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान से लेकर सुशांतसिंह राजपूत जैसे कई देशी और विदेशी लोगों ने चाद पर अपने नाम से जमीन खरीदी। इन्हीं के बीच जोधपुर भोपालगढ़ के हिंगोली गाव में जन्मी मीना विश्नोई का भी अब चाद पर जमीन लेने वालों की लिस्ट में नाम दर्ज हो गया है।
इसके अलावा बिजनेसमैन और स्टॉक मार्केट में टेक्निकल एनालिस्ट राजीव बागडी, बेंगलुरू में बिजनेस एनालिस्ट की पोस्ट पर काम करने वाले ललित मोहता, ओडिशा के ढेंकानाल जिले के निवासी साजन, गुजरात के बिजनेसमैन विजय कथेरिया, धर्मेंद्र अनीजा, गौरव गुप्ता आदि कई भारतीय हैं, जिन्होंने चाद पर जमीन खरीदी है।
एम्स की नर्सिंग ऑफिसर बोली- दोनों बेटिया चांद का टुकड़ा, उनके लिए खरीदी जमीन
आप भी चांद पर जमीन खरीद सकते हैं।
https://lunarregistry.com पर चांद की जमीन ऑनलाइन खरीद सकते हैं। समय-समय पर डिस्काउंट भी मिलता है। चाद पर मिली जमीन का प्रमाण पत्र।
अपनी दोनों बेटियों व पति के साथ मीना विश्नोई।
ये कर रहे जमीन बेचने का दावा
जानकारी के अनुसार लूना सोसाइटी और इटरनेशनल लूनर लँड्स रजिस्ट्री में कंपनिया हैं जो चांद पर जमीन बेचने का दावा करती है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून के आधार पर चाद पर जमीन खरीदना कानूनी तौर पर मान्य नहीं है
