चंद्रयान चांद पर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरेगा
अगस्त 21, 2023
0
चांद पर 23 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उतरेगा
चांद से सिर्फ 25 किमी दूरी पर लैंडर
एजेंसी / नई दिल्ली। भारत के मूल मिशन के सपने को साकार करने में लगा चंद्रयान- 3 अब चांद के बहुत करीब पहुंच गया है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी हैं। इस बीच रविवार को ध्यान के विक्रम लैंडर ने दूसरी बार सफलतापूर्ण डिस्टिंग को पूरा कर लिया है। डिस्टिंग वो प्रक्रिया है जब लैंडर मोड्यूल की गति को कम करते हुए उसे चांद के और करीब ले जाया जाता है। इस प्रक्रिया को सफलता मिलने के बाद अब लैंडर की चांद से दूरी केवल 25 किमी की रह गई है। इसरो ने एक पोस्ट में बताया कि चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।
कई बड़े पड़ाव किए पूरे
चंद्रयान ने लॉन्चिंग से अब तक कई बड़े पड़ावों को पूरा किया है। यान ने पहले 5 अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश कर बझ पड़ाव पूरा किया था। इसके बाद उसने 5 नई कक्षाओं में प्रवेश किया। इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर और रोवर प्रोपल्शन मोड्यूल से अलग हो गए। 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान- 3 को लॉन्च किया था और पृथ्वी के चारों और इच्छित अण्डाकार कक्षा में इंजेक्ट किया।
