सांचौर में बेखौफ बदमाश अपहरण कर युवक के साथ
3 घंटे की मारपीट मामला दर्ज
जिले के चितलवाना थाने में एक युवक उदाराम ने अपहरण करके मारपीट का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें पीड़ित उदाराम पुत्र हरी राम बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को 11 बजे बाइक लेकर सिवाड़ा जा रहा था।
इस दौरान आकोली गांव की सरहद में खड़े सुजाना राम पुत्र राम लाल बिश्नोई निवासी लियादारा, अमरा पुत्र भिंया राम बिश्नोई करावड़ी, दिनेश पुत्र हरी राम करावड़ी व प्रवीण पुत्र हरिराम करावड़ी सहित दो अन्य ने रास्ता रोककर जबरन क्रेटा गाड़ी में डालकर अपहरण कर सुजाना राम के पुराने घर लियादरा लेकर गए और लाठियों से तीन घंटे तक मारपीट की। इस दरम्यान युवक के भाई लाडूराम को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।
खोजबीन की जानकारी मिलने के बाद बदमाश चौरा गांव की सरहद में बबूल की झाड़ियों में पटक कर फरार हो गए। इस दौरान चौरा निवासी विजयसिंह पुत्र मोहनसिंह ने देख कर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालात में सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
