पंजाब में नशा तस्करों की प्रॉपर्टी होगी अटैच
अगस्त 26, 2023
0
पंजाब में नशा तस्करों की प्रॉपर्टी होगी अटैच:ADGP अर्पित शुक्ला बोले- पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की सूचना देने पर 1 लाख इनाम
पंजाब में सरहदी इलाकों पर नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पंजाब सरकार NDPS एक्ट में बदलाव कर रही है। जिन लोगों से बेचने के लिए नशा पकड़ा जाएगा, उनकी प्रॉपर्टी को जब्त करेंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर के ADGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि करीब 100 नशा तस्करों की पहचान कर सरकार के पास उनकी प्रॉपर्टी जब्त करने के लिए भेजा है। आगे भी जिन लोगों से नशा बरामद होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी panjab news
