डंपर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली मजदूरी करने जा रहे थे
अगस्त 31, 2023
0
डंपर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली:मजदूरी करने जा रहे 18 लोग घायल, चार गंभीर हालत में जोधुपर रेफर
बालोतरा में NH-125 पर कल्याणपुर कस्बे के पास गुरुवार सुबह 9 बजे डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर व ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली में सवार 18 लोग घायल हो गए। चार लोगों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।
कल्याणपुर थानाधिकारी गीता कुमारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 18 लोग सवार थे। जो कल्याणपुर से चारलाई की तरफ मजदूरी करने जा रहे थे। इस दौरान कल्याणपुर से थोड़ा आगे हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टैक्टर-ट्रॉली पलटने से सभी सवार 18 लोगों को चोटें आई है। घायलों को कल्याणपुर सीएससी में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
यह लोग हुए घायल
हादसे में बीपी देवी (65) पत्नी मगंलाराम, इंद्रादेवी (40) पत्नी रणछोड़राम, मालनाथ (18) पुत्र केसनाथ, शंकरनाथ (27) पुत्र लुमनाथ, गोविंद (11) पुत्र नारायणनाथ, लीला पत्नी नारायणनाथ, पूनम नाथ (4) पुत्र पारसनाथ, संगीता (12) पुत्री चेतननाथ, देवनाथ (4) पुत्र रमेशनाथ, कमली (41)पत्नी केसनाथ, शंकरनाथ (26) पत्नी शंकरनाथ, नारायणनाथ (32) पुत्र लुमनाथ, चंद्रनाथ (18) पुत्र अचलनाथ, दिव्या (22) पुत्री प्रेमनाथ घायल हो गए।
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
