पुलिस ने पीछा कर डोडा पोस्त तस्कर को किया गिरफ्तार
अगस्त 26, 2023
0
पुलिस ने पीछा कर डोडा पोस्त तस्कर को किया गिरफ्तार: बाजरे की फसल छिपाए 1.24 क्विंटल डोडा-पोस्त किए जब्त, पुलिस जुटी
बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खेत में छिपाए 8 प्लास्टिक कट्टों में भरे 1.24 क्विटल ग्राम डोडा पोस्त बरामद किए है। पुलिस डोडा पोस्त तस्कर से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूचना मिली थी कि काठानाडा, लोहिडी, भूका भगतसिंह गांव के एक खेत में भारी मात्रा में अवैध डोडा छिपाए हुए है। पुलिस जानकारी को पुख्ता करके सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाने की टीम ने दबिश दी डोडा तस्कर खेमाराम पुत्र लक्ष्मणराम निवासी काठानाडा लोहिडी गाव के घर पर व खेत में तलाश की गई तो बाजरे की फसल में छुपाकर रखे कुल 8 प्लास्टिक कट्टों में भरे 124 किलो 200 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए। लेकिन डोडा-पोस्त तस्कर पुलिस की भनक लगने पर पहले ही वहां से भाग गया। पुलिस ने आस-पास के खेतों व गावो में रात के समय दबिश दी। इस पर पुलिस को देर रात डोडा पोस्त तस्कर खेमाराम को पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी खेमाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
