राजस्थान मौसम अपडेट: 5 सितंबर
आज बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा-आंध्रप्रदेश तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
आज 5 सितंबर, दोपहर बाद भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तथा 6 सितंबर को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 7-8 सितंबर को जारी रहने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में आगामी दो-तीन दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा 7-8-9 सितंबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के सरहदी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से. के आसपास बना रहेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।*rajasthan news*
मौसम विज्ञान केन्द्र
जयपुर
