नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्कारों ने पुलिस पर किया फायर: हथियार लहराते हुए भागने लगे पीछा कर 3 को पकड़ा 450 KG डोडा पोस्त बरामद
डोडा पोस्त के तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों ने भागने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है
मामला जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाना पुलिस का है। आरोपियों के पास से बरामद हुई लग्जरी कार से 450.2 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। तस्करों से 56 हजार 90 रुपए, हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी का हिस्ट्रीशीटर है। सीबी जयपुर के हेड कॉन्स्टेबल ने दी सूचना
एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 25 सितंबर को बिलाड़ा थाना प्रभारी भंवरलाल जाब्ते के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर पिचियाक तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। नाकाबंदी के जरिए सीआईडी सीबी जयपुर के हेड कॉन्स्टेबल राकेश जाखड़ ने बताया कि एक क्रेटा कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार डोडा पोस्त से भरी हुई है। जिसे तस्कर विजयनगर ब्यावर से लेकर आ रहे हैं
नाकाबंदी के दौरान हिरसागर रामदेव मंदिर के पास हाईवे पर खारिया मीठापुर की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा कार नजर आई। जिसे रुकवाने का इशारा करने पर चालक नाकाबंदी देखकर गाड़ी को वापस घुमाकर भागने लगा। इस पर सीओ कार्यालय ड्राइवर संजय कुमार कॉन्स्टेबल ने प्राइवेट गाड़ी से क्रेटा कार
को टक्कर मार कर रुकवाया। हथियार लहराते हुए भागे फायर किया
क्रेटा कार चालक गाड़ी से नीचे उतर कर भागने लगा। पीछे से आई एक स्विफ्ट कार में चालक बैठकर भागने लगा। इस पर पुलिस की टीम ने पीछा किया। अन्य थानों की पुलिस को भी सूचना दी गई। पीपाड़ शहर थाना अधिकारी ने जाब्ते के साथ रुकिया खेजड़ला रोड पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी देखकर कार सवार तस्कर स्विफ्ट कार को छोड़कर माता जी के ओरण की तरफ हथियार लहराते हुए भागे
पीछे कर पुलिस ने तस्कर श्रवण को पहाड़ी के पास से डिटेन किया। वहीं दो अन्य आरोपी 12 बोर बंदूक और पिस्तौल लहराते हुए भागने लगे आरोपियों ने पुलिस पर फायर भी किया। पुलिस ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कर से 450. 200 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर हनुमाना राम पुत्र लूणाराम निवासी भाकरी, महेश बिश्रोई पुत्र ओमप्रकाश निवासी फलौदी व श्रवण बिश्नोई पुत्र भागीरथ निवासी कापरडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 2 अवैध हथियार सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं।
तस्कर हनुमाना राम के खिलाफ पूर्व में राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में 35 मामले तस्करी, आर्म्स और आबकारी एक्ट के दर्ज है आरोपी लोहावट थाने का हिस्ट्रीशीटर है
