पुलिस थाना भीनमाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करीबन 15 लाख बाजार कीमत का 9 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार टाटा हैरियर नम्बर जीजे 09 बीएस 3924 जब्त
श्रीमती मोनिका सेन जिला पुलिस अधीक्षक, जालौर के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् श्री रामेश्वर लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर एवं श्री हिम्मत चारण पुलिस उप अधीक्षक वृत भीनमाल के सुपरविजन में श्री रामेश्वर भाटी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी के निर्देशन में श्री प्रतापसिंह उनिपु पुलिस थाना भीनमाल मय श्री गनी मोहम्मद उनिपु प्रभारी डीएसटी टीम जालोर द्वारा दिनांक 11.09.2023 को शाम के समय खेमा बाबा होटल के पास रामसीन रोड भीनमाल पर नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हैरियर कार आती हुई दिखाई दी, टाटा हैरियार का चालक पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर टाटा हैरियर भगाने लगा जिसका श्री प्रतापसिंह उनिपु मय श्री गनी मोहम्मद उनिषु प्रभारी डीएसटी टीम मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर वाहन को दस्तयाब कर चैक किया गया तो उक्त वाहन हैरियर कार नम्बर जीजे 09 बीएस 3924 के डिग्गी में रखी स्टेपनी के अंदर रखे दस पैकेटो में 9 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध होना पाया गया, जिस पर वाहन में सवार 03 अभियुक्त 1. बुधाराम पुत्र गंगाराम जाति विश्नोई निवासी कुकावास पुलिस थाना बागोडा, जिला सांचौर 2. चुन्नीलाल पुत्र रामलाल जाति विश्नोई निवासी कुकावास पुलिस थाना बागोडा, जिला सांचौर 3. हनुमानाराम पुत्र श्री सदराम जाति विश्नोई निवासी कुकावास पुलिस थाना बागोडा, जिला सांचौर को गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ को परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन हैरियर कार नम्बर जीजे 09 बीएस 3924 को जब्त किया गया, अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अन्वेषण व पूछताछ की जा रही है। मुलजिमानों से जब्त अफीम के दूध का बाजार मूल्य 15 लाख रूपये आंका जा रहा #rajasthan news # Sanchore news #
