अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद नाकाबंदी के दौरान पकड़ा
फलोदी जिला क्षेत्र की मतोड़ा पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि मतोड़ा थानाधिकारी ने टीम के साथ सोमवार को सरहद पल्ली रामदेवजी के मंदिर के पास नौसर से पल्ली जाने वाली रोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पल्ली द्वितीय निवासी आरोपी सुनील कुमार पुत्र बुधाराम विश्नोई के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया। जहां से अभिरक्षा मे लिया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।

🥰🤞
जवाब देंहटाएं