पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्करः नशे का सामान
जब्त किया; खरीद-फरोख्त की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने स्मैक बेचने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 5.100 ग्राम ड्रग्स और बिक्री के 25,610 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से
ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार विरात्रा सर्किल चौहटन में गश्त व नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसको पकड़ लिया भागने की वजह पूछी गई तो संतोषजनक I जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली गई। युवक के पास से 5.100 ग्राम स्मैक और स्मैक बिक्री के 25610 रुपए बरामद किए है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आई। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
चौहटन थानाधिकारी जयकिशन के मुताबिक एसपी दिगंत आनंद के निर्देश में मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान चल रहा है। इसी के तहत नाकाबंदी व गश्त के दौरान एक युवक के पास स्मैक व कैश रुपए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी मोटाराम (22) पुत्र मोहनलाल निवासी रोहिला पूर्व को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं मामले की जांच धनाऊ थानाधिकारी चैनप्रकाश को दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है #rajasthan news #
