अब बढ़ेगा प्रदेश का सियासी पारा हनुमान बेनीवाल करेंगे 4 दिन में 8 रैलियां, छात्रसंघ चुनाव का गूंजेगा मुद्दा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दल अपनी सक्रियता दिखाने के लिए लगातार रैलियां कर रहे है. इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार के खिलाफ पूरी तरह मोर्चा खोल दिया है. बेनीवाल ने प्रदेश की गहलोत सरकार को घेरने के लिए चार दिन में 8 रैलियां निकालने का ऐलान किया है
आरएलपी की रेलियां 14 सितंबर को राजधानी जयपुर में निकाले जाने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए की जाएगी. वो राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने और युवा-बेरोजगारों को उनका हक व अधिकार दिलवाने की मांग कर रहे है
बताया जा रहा है कि जयपुर में होने वाली छात्र अधिकार युवा हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में प्रदेश के आठ जिलों में रैलियां निकाली जाएगी. इस दौरान बेनीवाल सभाओं को संबोधित कर युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर में पहुंचकर छात्र अधिकार युवा हुंकार रैली को सफल बनाने की अपील करेंगे
जानें इन रैलियों को टाइम टेबल…
राजधानी में 14 सितंबर को निकाले जाने वाले महारैली को सफल बनाने के लिए जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, सीकर, अलवर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर में रैलियां निकाली जाएगी. जोधपुर में 8 सितंबर को सुबह 10.30 बजे, उसी दिन अजमेर में दोपहर 2.30 बजे, बीकानेर में 9 सितंबर को सुबह 10.30 बजे,
उसी दिन सीकर में दोपहर 2.30 बजे, अलवर में 11 सितंबर को सुबह 10.30 बजे, उसी दिन भरतपुर में दोपहर 2.30 बजे, कोटा में 12 सितंबर को सुबह 10.30 बजे और उसी दिन उदयपुर में दोपहर 2.30 बजे रैली निकाली जाएगी
छात्रसंघ शुरू करवाकर ही लेंगे दम’- बेनीवाल
आरएलपी के संस्थापक हनुमान बेनीवाल ने 29 अगस्त को जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए ऐलान किया था कि 14 सितंबर को महारैली निकाली जाएगी. साथ ही उन्होंने दावा किया था कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग तथा युवा-बेरोजगारों को उनका हक व अधिकार दिलवाने के लिए जयपुर में निकाले जानी वाली महारैली में 1 लाख से अधिक युवा शामिल होंगे
.jpg)