लैंडर ने उतारी चांद की तस्वीरें
बेंगलूरु पत्रिका. एक दिन पहले ही प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुए लैंडर विक्रम ने चांद की तस्वीरें ली हैं। इसरो ने लैंडर विक्रम के दो कैमरों से ली गई चंद्रमा की ये तस्वीरें साझा की है। इनमें से एक तस्वीर लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से 15 अगस्त की ली हुई है। एलपीडीसी लेंडर में लगा एक सेंसर है और इसने चांद का एक शार्ट वीडियो बनाया है। वहीं, लैंडर इमेजर (एलआइ) कैमरा-1 ने 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद चांद की कुछ तस्वीरें ली और एक वीडियो तैयार किया। ये दोनों तस्वीरें चंद्रमा के अद्भुत रूप को सामने लाती हैं
![]() |
