राजस्थान मौसम अपडेट 19 अगस्त
आज कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 2-3 दिनों में उत्तरी उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
उपरोक्त तंत्र के असर से आगामी तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
आज 18 अगस्त के दौरान कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दिनांक 19-20 अगस्त को कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां 21 अगस्त को धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में दिनांक 19-20-21 अगस्त को छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
