पिस्टल को मशीनगन बनाने वाले डिवाइस से बड़ा खतरा*पिस्टल को मशीनगन बनाने वाले डिवाइस से खतरा बढ़ा
अगस्त 14, 2023
0
पिस्टल को मशीनगन बनाने वाले डिवाइस से बड़ा खतरा*पिस्टल को मशीनगन बनाने वाले डिवाइस से खतरा बढ़ा
गन हिंसा
युवा बड़े पैमाने पर डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं
अर्नेस्टो लदोनो ग्लेन यस
गन हिंसा से त्रस्त अमेरिका में साधारण पिस्टल और हैंड गन को मशीनगन जैसा ऑटोमैटिक बनाने वाले डिवाइस स्विच का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हैंडगन में हर फायर के बाद ट्रिगर खींचना पड़ता है। स्विच से हैंडगन पूरी तरह ऑटोमैटिक मशीनगन में बदल जाती है। यह एक बार में दर्जनों गोलियां दाग सकती है। पुलिस अधिकारियों और मेडिकल वर्करों का कहना है, स्विच लगाकर बनाई गई मशीनगन कुछ सेकंड में कहर ढा सकती है। इससे बड़ी संख्या में घातक शूटिंग हो रही हैं। अमेरिका में लंबे समय से मशीनगन के आम उपयोग पर प्रतिबंध है। केवल सेना और पुलिस इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
पब्लिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी कंपनी साउंड थिंकिंग ने 2022 में अपने माइक्रोफोनों से 127 शहरों में 75544 ऑटोमैटिक गन फायर रिकॉर्ड किए हैं। पिछले साल के मुकाबले यह 49 प्रतिशत बढ़ोतरी है। कंसास सिटी के मेयर क्विंटन लुकास का कहना है, युवाओं के बीच स्विच का इस्तेमाल बढ़ने के कारण शहर में गन
हिंसा में घायल कम लोगों की जान बच पा रही है। कंसास शहर में इस साल रिकॉर्ड हत्याएं हुई हैं।
स्विचेस कई किस्म के होते हैं। अधिकतर स्विच एक इंच चौकोर आकार के लेगो प्लास्टिक ब्लॉक्स जैसे रहते हैं। इन्हें थ्री डी प्रिंटर पर आसानी से बना सकते हैं। मूल्य 200 डॉलर के आसपास रहता है। मिनेसोटा राज्य के अटॉनी एंड्रयू लुगेर कहते हैं, चाकुओं से होने वाले गैंग वॉर और लड़ाइयां अब पिस्टल से लड़ी जा रही हैं। ये पिस्टल स्विच डिवाइस लगाकर ऑटोमैटिक बना ली जाती हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो देखकर स्विच डिवाइस का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। अब तो युवाओं के मीम्स और रैप सॉन्ग में स्विच की झलक दिखने लगी है।