झारखंड से ट्रेलर में भरकर लाया गया
डोडा पोस्त जब्त जोधपुर के शेरगढ़
में होनी थी सप्लाई, मार्केट कीमत 1
करोड़ रुपए
पुलिस ने एक करोड़ की शराब पकड़कर एक
आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थों तस्करी और तेज हो गई है। झारखंड से जोधपुर में सप्लाई के लिए ट्रेलर में भर कर लाया गया अवैध डोडा पोस्त पुलिस ने जोधपुर बाड़मेर नेशनल हाइवे-25 पर जब्त किया है। बालोतरा जिले की पचपदरा व जोधपुर पुलिस की DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 28 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किए है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। वहीं पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ट्रेलर 2000 किलोमीटर का सफर तय कर जोधपुर
शेरगढ़ जा रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ट्रेलर में भरा डोडा पोस्त जोधपुर के शेरगढ़ में सप्लाई की जानी थी। पुलिस से बचने के लिए पचपदरा से आगोलाई के रास्ते शेरगढ़ जाना था। ऐसा बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में डोडा पोस्त की सप्लाई होनी थी।
बालोतरा पुलिस को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पूर्व और मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे 25 पर अवैध डोडा पोस्त से भरा एक ट्रेलर आ रहा है। इस पर पुलिस ने नेशनल हाइवे 25 पर नाकाबंदी की। जोधपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर को रुकवाया। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ की गई। ट्रेलर ड्राइवर हड़बड़ा गया। पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो डोडा-पोस्त से भरा हुआ था। इसमें 175 प्लास्टिक कट्टों में करीब 28 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किए। जिसकी मार्केट कीमत 1 करोड़ आंकी गई है। वहीं पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया
एसपी हरिशंकर के मुताबिक आरोपी मादाराम पुत्र जयकिशन निवासी रुड़कली जोधपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पचपदरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब तक पूछताछ में सामने आया है कि डोडा पोस्त ट्रेलर में झारखंड से भरकर लाया है जोधपुर के शेरगढ़ में सप्लाई होनी थी। पुलिस से बचाने के लिए सीधे जयपुर नहीं जाकर जोधपुर-बालोतरा नेशनल हाइवे 25 से आगोलाई होकर शेरगढ़ जाना था। लेकिन इससे पहले ही पचपदरा पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर को जब्त कर लिया। 4 राज्यों की सीमा पार कर पहुंचा ट्रेलर
गुरुवार शाम करीब 5 बजे जोधपुर डीएसटी
व पचपदरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते
हुए पचपदरा थाना के नजदीक नाकाबंदी कर
ट्रेलर को पकड़ा। तस्कर झारखंड से अवैध
डोडा पोस्त की खेप भरकर शेरगढ़ थाना
क्षेत्र में सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। तस्कर
झारखंड से रवाना होकर बिहार, उतरप्रदेश के रास्ते होते हुए प्रदेश में भरतपुर जिला सीमा में प्रवेश कर दौसा, जयपुर से जोधपुर तक करीब 2000 किमी का सफर तय कर आराम से खेप लेकर पहुंच गए थे। जोधपुर से आगोलाई देचू होते हुए सीधा शेरगढ़ पहुंचना था, लेकिन ड्राइवर ट्रेलर लेकर जोधपुर से पचपदरा पहुंचने के बाद मेगा हाइवे के रास्ते से शेरगढ़ जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने सप्लाई देने के महज 80-100 किलोमीटर
पहले बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
बालोतरा व सिवाना इलाके में पकड़ी थी बड़ी
खेप
इस साल बालोतरा में अवैध डोडा पोस्त के
खिलाफ दो और बड़ी कार्रवाई करने में पुलिस
को सफलता मिली थी। अप्रैल 2023 में
सिवाना थाना इलाके के रमणिया सरहद में
पुलिस ने तीन स्कार्पियो में 12 क्विंटल 52
किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद करने के
साथ 6 आरोपियों को पिस्टल व कारतूस के
साथ गिरफ्तार किया था। वहीं इससे पहले
मार्च 2023 में बालोतरा पुलिस ने निजी
बस में परिवहन कर एमपी से लाई गई 15
क्विंटल अवैध डोडा पोस्त की खेप के साथ
एक आरोपी को पकड़ा था
