#
नाकाबंदी तोड़कर भाग ले गया कार
पीछाकर पुलिस ने दबोचा: 23 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त पुलिस जुटी जांच में
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ की जा रही है।
अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर से भरी कार मेगा हाइवे पर जा रही रही थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके कार को रुकवा लेकिन कार ड्राइवर कार भगा ले गया। पुलिस ने पीछा करके कार को जब्त कर लिया। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी रामजी की गोल का हाइवे का है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध अंग्रेजी शराब को लेकर पूछताछ कर रही है।
अवैध अंग्रेजी शराब से भरे 23 कार्टन कार के साथ जब्त किए।
पुलिस के अनुसार गुड़ामालानी थाना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। वहीं, रामजी की गोल के पास नाकाबंदी की हुई थी। नगर से रामजी की गोल की तरफ आ रही रही कार को रुकवाने का इशारा किया। लेकिन कार ड्राइवर ने कार भगा ले गया। पुलिस ने कार पीछा किया। कार ड्राइवर गुड़ामालानी मार्केट की गलियों में कार ले गया। पुलिस को पीछे आता देख कार ड्राइवर नीचे उतरकर भागने लगा। पुलिस ने ड्राइवर को दबोच लिया। वहीं कार की तलाशी लेने पर 23 कार्टन अंग्रेजी शराब व बीयर मिले। पुलिस ने ड्राइवर दयाराम निवासी थवा थाना झंवर को गिरफ्तार किया गया ।
गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरजाराम के मुताबिक आरोपी दयाराम के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं 23 कार्टन व कार को जब्त किया है। वहीं आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

