डोडा पोस्त तस्कर को दबोचा 3 स्कॉर्पियो में ले जा रहे थे 1252 किलो नशीला पदार्थ अब तक 10 गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की डीएसटी टीम ने एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को बालोतरा इंडस्ट्रियल इलाके से गिरफ्तार किया है। सिवाना पुलिस ने 3 स्कॉर्पियो में 1252 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए थे। वहीं अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
दरअसल, 14 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिवाना इलाके में नाकाबंदी करके तीन स्कॉर्पियों में भरे 1252 किलो अवैध डोडा-पोस्त व अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। इस दौरान तस्कर भाग निकले थे। पुलिस ने पीछा कर 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 9 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी थी। रविवार को 10 वें तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी हरिशंकर के मुताबिक वांटेड आरोपी अचलाराम उर्फ अचल सिंह उर्फ बाबा पुत्र देदाराम निवासी कगाउ, पुलिस थाना सदर हाल बालकनाथ की कुटिया वार्ड नंबर 1 बालोतरा से फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार जगह-जगह दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर व तकनीकी मदद से आरोपी अचलाराम बालोतरा निवास होने पर होने की सूचना मिली
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अचलाराम के खिलाफ बाड़मेर और बालोतरा के अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज है। इसमें मारपीट सहित आरएनसी एक्ट की धाराओं में मामले दर्ज है
