नाबालिक से रेप का आरोपी गिरफ्तार 4 माह
पहले किडनैप कर किया था दुष्कर्म पुलिस ने गुजरात से दबोचा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की नागाणा पुलिस ने नाबालिग का किडनैप व रेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेप के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के भावनगर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
चार माह पहले किया था किडनैप
पुलिस के अनुसार नागाणा थाना इलाके में चार माह पहले आरोपी ने नाबालिग बच्ची को घर से किडनैप किया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं नाबालिग का मेडिकल व बयान भी दर्ज कर लिए थे। लेकिन आरोपी रेप की घटना के बाद से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन आरोपी पकड़ नहीं पाई। पुलिस की टीम को मुखबिर व तकनीकी मदद से आरोपी की जानकारी मिली।
नागाणा थानाधिकारी सोमकरण के मुताबिक पुलिस टीम को गुजरात के भावनगर में आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने भावनगर में दबिश देकर ओमप्रकाश पुत्र ईशराराम निवासी गालाबेरी शिवकर को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने में हेड कॉन्स्टेबल नींबाराम, कॉन्स्टेबल उदाराम जोगाराम जोगेंद्र महिला कॉन्स्टेबल विरमा की टीम ने कार्रवाई की गुजरात में छिपे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
