गैस टैंकर में शराब तस्करी 47
लाख की शराब पकड़ी 650 कार्टन
अलग-अलग ब्रांड की शराब जब्त
पंजाब से गुजरात जा रहा था टैंकर
पुलिस ने एक गैस टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया
है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बाड़मेर और बालोतरा आबकारी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा एलपीजी गैस टैंकर पकड़ा है। इसमें 650 कार्टन अवैध शराब बरामद की। जिसकी अनुमानित कीमत 47 लाख रुपए है। वहीं एक टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब पंजाब के भटिंडा से गुजरात सप्लाई होने वाली थी। आबकारी टीम ने भारत माला रोड पटाऊ टोल प्लाजा पर कार्रवाई की है।
एलपीजी गैस टैंकर में भरी थी अवैध शराब
एलपीजी गैस के टैंकर में भरी थी शराब आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब भटिंडा से गैस टैंकर में अवैध शराब गुजरात की तरफ जा रही है। इस पर बालोतरा आबकारी सीआई भंवरलाल के नेतृत्व में पटाऊ टोल प्लाजा पर टैंकर को रुकवाया। टैंकर से ड्राइवर पूछताछ की गई तो ड्राइवर ने खुद का नाम दिनेश कुमार विश्नोई निवासी सेड़वा बताया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर ड्राइवर ने गैस टैंकर के अंदर शराब भरा होना बताया। ड्राइवर को पकड़कर टैंकर को जब्त कर जिला आबकारी ऑफिस बाड़मेर लेकर आए। वहां टैंकर को खोलकर शराब की पेट्टिया निकाली गई। इसमें कुल पंजाब निर्मित 650 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिसकी अनुमानित कीमत 47 लाख रुपए है।
आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि यह टैंकर पंजाब भटिंडा में सुपुर्द किया गया था। यह अवैध शराब भरा टैंकर सांचौर के रास्ते गुजरात की ओर ले जा रहा था। प्रथम दृष्टया शराब गुजरात में सप्लाई होने वाली थी। फिलहाल आबकारी टीम जांच कर रही है। और शराब के ब्रांड की भी जांच की जा रही है किसी फैक्ट्री से या किसी दुकान से इसका पता लगाया जा रहा है।
तस्करों ने अपनाया नया तरीका आबकारी अधिकारी का कहना है कि तस्करों ने नया तरीका खोजा है। अमूमन गैस टैंकरों की जांच पुलिस व आबकारी टीमें नहीं करती है क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक होता है। सामान्य इन टैंकरों पर कोई संदेह नहीं करता है इनको बीच रास्ते में खोलकर देख पाना भी बहुत मुश्किल होता है।#rajasthan news #
