गांव में स्मैक बेचने आया तस्कर
था कारोबार
गिरफ्तार 50.20 ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर 50.20 ग्राम स्मैक बरामद की।
बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी से मादक पदार्थ के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूदाबेरी गांव में मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए एक तस्कर आया हुआ है। इस पर धोरीमन्ना पुलिस ने थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सूदाबेरी गांव में दबिश दी। स्मैक तस्कर हेमाराम पुत्र भुराराम निवासी अरणियाली को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके पास से 50.20 स्मैक बरामद हुई। आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आया इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक स्मैक तस्कर हेमाराम के खिलाफ धोरीमन्ना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया और किसे बेचने वाला था। इसको लेकर पूछताछ कर रही है#barmer news# rajasthan news##
