ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहे युवक को दबोचा 70 ग्राम एमडी बरामद आरोपी के खिलाफ 6 अलग-अलग मामले पहले से दर्ज
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
बाड़मेर जिले की रीको पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 70 ग्राम एमडी बरामद की है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में 6 मामले आबकारी, एनडीपीएस और चोरी के दर्ज है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि को इलाके में एक युवक मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। सप्लाई करने की फिराक में है। रीको पुलिस ने जानकारी पुख्ता कर थानाधिकारी देवाराम मय पुलिस टीम ने दबिश दी। युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की गई। युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली। इसके पास से 70 ग्राम एमडी पाउडर मिला। आरोपी को पकड़ा कर थाने लेकर आई।
एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक आरोपी जेठाराम पुत्र बांकाराम निवासी धोलकिया आकली पुलिस थाना शिव के खिलाफ रीको थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस युवक से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी जेठाराम के खिलाफ 6 मामले पहले से दर्ज है। इसमें 2 आबकारी, 1 एनडीपीएस एक्ट, 2 चोरी और 1 धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। #Barmernews#
