साइबर टीम ने पकड़ी अवैध शराब मुखबिर से गाड़ी का कोड वर्ड मिला 80 लाख की शराब जा रही थी गुजरात
जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल ने खेड़ापा थाना पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पहली बार जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर टीम ने अवैध शराब पकड़ने की कार्रवाई की है। मुखबिर से तस्करों की गाड़ी का कोड वर्ड मिला और उसको ट्रेस करते हुए खेड़ापा थाना पुलिस के साथ मिलकर साइबर टीम ने 80 लाख की अवैध शराब पकड़ी है। यह शराब पंजाब से गुजरात की ओर जा रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला साइबर टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर कार्यवाही करते हुए पंजाब से गुजरात जा रही पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पशु आहार आड़ में 711 कार्टून अवैध शराब जब्त कर तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफतार किया है।
sp यादव ने बताया कि अवैध शराब की कार्यवाही के लिए उप अधीक्षक हरजीराम के निर्देशन में करणीदान उ.नि. जिला साइबर सैल टीम जोधपुर ग्रामीण के नेतृत्व में टीम के सेठाराम कानि की आसूचना व मुखबीर ईतला मिली की ट्रक न. आरजे 19 जीजी 5113 जिसके आगे बोनट पर "विष्णु विष्णु तु भण रे प्राणी, उसके नीचे समराथल सोने की नगरी कण कण में चमके हिरा मोती " लिखा हुआ है।
जिसमे अवैध शराब भरी होकर अभी-अभी सोयला से निकला है जो खेडापा होकर जोधपुर की तरफ जाएगा। इस सूचना पर जिला साइबर टीम व पुलिस थाना खेड़ापा की टीम ने कार्रवाई कर ट्रक रुकवाया तो पशु आहार के नीचे भरी हुई पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 711 कार्टून को जब्त कर तस्कर प्रेमसुख पुत्र बंशीलाल विश्नोई निवासी बिच्छपुरी चकढाणी पुलिस थाना मेड़तारोड जिला नागौर को गिरफतार किया गया। पूछताछ में यह अवैध शराब पंजाब से भरकर सांचौर होते हुए गुजरात ले जाना बताया है। मुलजिमानो से शराब तस्करी नेटवर्क के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
