सांचौर पुलिस ने मंगलवार देर रात को बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए करीबन 70 लाख रुपए की कीमत के 985 कार्टून अवैध शराब बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किए है।
सांचौर एसपी सागर राणा ने बताया कि सांचौर थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार देर रात को धमाणा गांव की सरहद में नेशनल हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर को लेकर ड्राइवर से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद कंटेनर की तलाशी ली तो अंदर हेंडीक्राफ्ट सामान की आड़ में अवैध शराब के 985 कार्टून भरे हुए 'थे। जिसके बाद पुलिस ने अवैध शराब बरामद करके एक आरोपी ओम प्रकाश पुत्र जयकिशन बिश्नोई निवासी सुराचंद पुलिस थाना सरवाना को गिरफ्तार किया विदेश भेजने के लिए भरा था हेंडीक्राफ्ट का सामान
शराब तस्करों ने पहले तो एक्सपोर्ट कर विदेशों में भेजने वाला हेंडीक्राफ्ट का सामान जोधपुर से गाड़ी में भरा। उसके बाद वाहन ड्राइवर गाड़ी लेकर पंजाब के अमृतसर गया। वहां पर पूर्व नियोजित तरीके से शराब भर कर हेंडीक्राफ्ट के 21 बक्सों को वापस पीछे की तरफ रख दिया और लेकर वापस आ गया। इस दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए हेंडीक्राफ्ट की बिल बिल्टी भी साथ में रखी, ताकि कोई रुकवाए तो दिखा कर निकल सके गिरफ्तार युवक से पूछताछ में उसने बताया कि प्रकाश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी रमेश कॉलोनी के कहने पर जोधपुर से हेंडीक्राफ्ट का सामान भरने के बाद अवैध शराब भरकर गुजरात जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
