किडनैप कर युवती का गैंगरेप स्टाफ
के युवक के साथ अश्लील फोटो लिए
सहयोग करने वाली युवती ने इसी
युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सांचौर पुलिस थाने में एक गैंगरेप व एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ हैं जिसमें एक मामले में एक युवती ने 5 युवकों पर गैंगरेप करने, अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने व एक युवती पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है।
वहीं इसी मामले में जिस युवती पर सहयोग का आरोप लगा है। उसी ने भी थाने में एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है
सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतापपुरा निवासी एक युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि 2 सितंबर को पड़ोस स्थित अस्पताल में काम करने वाली एक युवती और स्टाफ के साथ खाना खाने के लिए व्हाइट हाउस होटल में गई थी खाने के दौरान युवती ने मैसेज करके नंदू उर्फ नरेंद्र बिश्नोई, मनु बिश्नोई, प्रवीण बिश्नोई, रमेश बिश्नोई और अशोक बिश्नोई को बुलाया। जिसके बाद यह सभी हमें जबरन गाड़ी में डालकर मालवाड़ा की तरफ सुनसान जगह ले गए। वहां निर्वस्त्र करके स्टाफ के एक युवक के साथ अश्लील फोटो खींचे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पांचों ने बारी बारी से गैंगरेप किया
जिसके बाद वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर साथी स्टाफ से आरोपियों ने तीन लाख रुपए भी वसूले। जिसके बाद हमें वहा से छोड़ा
इसके बाद 13 सितम्बर को आरोपियों ने अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पूरी कहानी अपनी बहन और चाचा को बताई। जिसके बाद सांचौर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सहयोग का आरोप लगने के बाद दूसरी युवती
ने भी दर्ज करवाई दुष्कर्म की एफआईआर
पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद जिस
युवती पर सहयोग का आरोप लगा था।
उसने भी थाने में मामला दर्ज करवाकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। थानाधिकारी के अनुसार दूसरी एफआईआर में युवती ने बताया कि 2 सितंबर को कॉलेज में कुछ काम से एक गांव गई थी। वहां से खाने के लिए एक होटल में गई। वहां पर सहयोगी युवती ने रूम में चलने के लिए कहा। वहां गई तो स्टाफ का नरपत कलबी अंदर बैठा हुआ था। इसके बाद सभी ने खाना खाया। उसके बाद बेहोश हो गई। जिसके बाद नरपत ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एसपी राणा
सांचौर एसपी सागर राणा ने बताया कि सांचौर थाने में दर्ज गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक कार भी जब्त की है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है #sanchore news #rajasthan news#
