# हिरणों के शिकार को लेकर ग्रामीणों
में रोष एक को छोड़ भागे शिकारी
गिरफतारी की मांग पर अड़े वन्यप्रेमी
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना खारी गांव में रात के समय दो हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक मृत चिंकारा मिला है। वहीं एक हिरण को शिकारी साथ ले गए। वन विभाग की टीमें शिकारी की तलाश कर रही है। वन विभाग का दावा है कि जल्द शिकारी को पकड़ लेंगे। वहीं शिकार के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश है। विभाग से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग कर रहे है।
वन विभाग की टीम मृत हिरण को कब्जे में लेकर
पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर रही है।
वन विभाग के अधिकारी नरसिंगाराम के मुताबिक आज अलसुबह 4:30 बजे सूचना मिली थी कि शिकारी हिरण का शिकार करके भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि दो हिरणों का शिकार किया है। ग्रामीणों के पीछे भागने पर एक हिरण को छोड़कर दूसरे हिरण को लेकर शिकारी भाग गए। संदिग्ध शिकारियों के घर पर दबिश दी है। जल्द ही शिकारियों को पकड़ लेंगे। वहीं मिले मृत हिरण का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरण को लठ से मार गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक धोरीमन्ना उपखंड के खारी गांव के भाउड़ा सरहद में शिकारी प्रवृति के लोग हिरण का शिकार कर रहे थे। वन्य जीव प्रेमियों को इसकी भनक लगी तो भाग कर वहां पर पहुंचे। लोगों को आता देख शिकारी शिकार किए एक मृत हिरण को वहीं पर छोड़ दिया। वहीं दूसरा हिरण को लेकर भाग गया। वन्य जीव प्रेमी ने शिकारी का पीछा किया लेकिन भाग गया। वहीं वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
वन विभाग की टीम रविवार को घटना स्थल पर पहुंची हिरण के शव को कब्जे लिया। वहीं, संदेह के आधार पर शिकारियों के घर पर दबिश दी। लेकिन भनक लगने पर शिकारी मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं वन्य जीव प्रेमी घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। आक्रोशित लोग शिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं#rajasthan news barmer news#
