# बाड़मेर जिले की सेड़वा पुलिस ने पोक्सों एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सांचौर जिले के सांकड़ गांव से आरोपी को दबोचा। इस पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सेड़वा थाना में नाबालिग के साथ रेप व छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने लगातार घर व ठिकानों पर दबिशें दी लेकिन पुलिस पकड़ पाने में नाकाम रही। पुलिस ने आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सांचौर जिले में छुपा हुआ है। सेड़वा थाने के थानाधिकारी प्रेमप्रकाश मय पुलिस जाब्ते की टीम ने दबिश देकर आरोपी विनोद कुमार पुत्र हनुमानराम निवासी कोजा धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया है।
सेड़वा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के मुताबिक आरोपी विनोद कुमार को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत थे। अब आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने में डीसीआरबी के कांस्टेबल शिवरतन, सेड़वा थाने के कांस्टेबल आसुदान, गंगाराम, प्रभुराम की टीम अहम् भूमिका रही #rajasthan news#
