बालोतरा पुलिस की कार्रवाई अवैध
हथियारों के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार देसी कट्टा किया बरामद
बालोतरा पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर कार्रवाई करते हुए पचपदरा रोड पर पिस्टल नुमा देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को दस्तयाब कर देसी कट्टा बरामद करने मे सफलता हासिल की गई
थानाधिकारी उगमराज सोनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए और असामाजिक तत्वों के विरोध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एसपी हरिशंकर व एएसपी सुभाष खोजा तथा डीएसपी नीरज शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पचपदरा रोड पर पिस्टल नुमा देसी कट्टा लेकर घूमते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई
थानाधिकारी गुमला सोनी ने बताया कि मुखबिर से खास प्राप्त सुचना अनुसार एक शख्स उत्तम चौधरी (23) पुत्र भैराराम जाट निवासी भांडियावास पचपदरा रोड पर पिस्टल घूमने की सूचना मिली। जिस पर बालोतरा पुलिस मय जाप्ते ने पचपदरा रोड पर आकडिया महादेव के समीप उसे दस्तयाब कर कब्जे से पिस्टल नुमा देसी कट्टा बरामद की बालोतरा पुलिस ने हथियार बड़ा मत कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण को दर्ज किया गया। आरोपी उत्तम चौधरी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है
