#gbnews.in
बाड़मेर गुड़ामालानी सिवाना में तेज
बारिश खेतों में पानी का भराव होने
से कटी हुई फसलें डूबी, 36 घंटे बारिश
का अलर्ट
बाड़मेर और बालोतरा में बीते पांचों दिनों से मानसून एक्टिव होने से लगातार बारिश हो रही है। बालोतरा जिले में खेतों में खड़ी व काटकर रखी गई फसलें तथा इकट्ठी किए धान की फसल में 80 फीसदी से अधिक हुए नुकसान ने एक बार फिर से अकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। सोमवार को गुड़ामालानी, धोरीमन्ना सिवाना, समदड़ी, सिणधरी सहित आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं अन्य इलाकों में सुबह से रुक-रुक बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की आशंका जताई है। लगातार हो रही बारिश से खेत पानी से भर गए हैं। खेतों में फसलें तैरने लगी हैं।
खेतों में खड़ी फसले जलमन्न। मूंग, मोठ व तिल की
फसल में 100 फीसदी नुकसान।
दरअसल, बुवाई के सीजन के दौरान
अच्छी बरसात होने से कुछ ही दिनों में
खेत-खलिहाल लहलहाने लगे थे, लेकिन
इसके बाद डेढ़ माह तक बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलों 60-80 फीसदी खराब हो गई। किसानों को बारिश की आस टूटने गई। दस-बारह दिन पहले किसानों की फसलों को काटकर व चारा एकत्रित करने में जुट गए थे, लेकिन पांच दिन से लगातार रुक-रुक बारिश खेतों में जलभराव हो गया है। इससे काटकर रखी गई फसल व चारा जलमग्न होने से काफी नुकसान हुआ है। खराबे के आंकलन को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को एसडीएम राजेश विश्नोई व तहसीलदार इमरान खान के नेतृत्व में पचपदरा, कल्याणपुर तहसील के गांवों में मौका मुआयना कर सर्वे करने पर बाजरा को छोड़कर मूंग, मोठ, तिल की फसलें जलकर काली पड़ने व अंकुरित होने से 100 फीसदी तक नुकसान होना सामने आया है। वहीं बाजरे में 60-70 फीसदी नुकसान हुआ है।
गुड़ामालानी इलाके में मूसलाधार बारिश समदड़ी मांगला पूर्व संरपच हेमाराम चौधरी का कहना है लगातार बारिश होने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। मूंग, मोठ, ग्वार की फसलें पूरी तरीके से नष्ट हो गई हैं। पहले बारिश नहीं होने से नुकसान हुआ अब समय पर बारिश नहीं होने से नुकसान हुआ है। गुड़ामालानी, सिवाना, समदड़ी में मूसलाधार बारिश सोमवार को बाड़मेर शहर, गुड़ामालानी,
धोरीमन्ना, शिव सहित आसपास के इलाकों
में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई है।
लेकिन बारिश का दौर रुक-रुक कर चल रहा
है। वहीं सिवाना, समदड़ी इलाके में सुबह से
रुक-रुक बारिश का दौर चल रहा है। सिवाना
गुड़ामालानी में करीब एक घंटे बारिश हुई है।
वहां पर 1-1 इंच बारिश हुई है।
कटी कटाई फसलें व पान भीगने से हुआ खराब।
खेतों में पानी का भराव होने से कटी हुई फसले डूबी जुलाई माह में मानसून की बरसात के बाद 55 दिन से बालोतरा व कल्याणपुर क्षेत्र में बरसात नहीं होने से सुखे की स्थिति बन गई थी। कोरना गांव में बरसात के अभाव में खेतों में बोई बाजरा मूंग मोठ ग्वार ज्वार की फसलों में 70 फ़ीसदी तक खराब हो गई है। किसानों ने फसलें कटाई शुरू करने के बाद खेतों में एकत्रित कर रहे थे तब बारिश होने से शेष रही फसलें भी बर्बाद हो गई। किसान परिवार फसल काटने में लगे हुए हैं ताकि फसलों पर बचे धान के साथ पशुओं के लिए चारा मिल सके। लेकिन बारिश ने उसे भी खराब कर दिया। किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। समदड़ी में बीत पांच दिनों से बारिश समदड़ी कस्बे में बीते पांच दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू चल रहा है। सोमवार को करीब एक घंटे रुक-रुक बारिश हुई है।
बारिश के बाद पूरे कस्बे में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। मुख्य बाजार पर दो से ढाई फीट तक पानी बहने लगा। समदड़ी तहसील के रानीदेशीपुरा, करमावास बामसीन मंगला, लालाना भलरो का बाड़ा अजीत रामपुरा समुजा कोटड़ी देवड़ा भीलो की ढाणी ठिकमपुरा सिलोर कुम्पावास जेठन्तरी कांकराला सरूपरा देवलीयारी, कामो का बाड़ा भानावास रातडी, राखी मोकलसर में अच्छी बारिश हुई है।
बालोतरा एसडीएम व तसीलदार सहित राजस्व
विभाग के अधिकारी उतरे फील्ड में ले खुराब का
जायजा
कलेक्टर ने मांगी खराबे की रिपोर्ट
जिले के एसडीएम व तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीमें जिले में बोई गई फसल की मात्रा, बरसात से पहले हुए नुकसान व गत चार दिन में कटाई के बाद हुए नुकसान सहित रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सुपर्द करेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर बीमा क्लेम के लिए आदेश होने की संभावना है। 20 सितंबर के बाद थमेगी तेज बारिश मौसम विभाग के मुताबिक बाड़मेर- बालोतरा में आगामी 36 घंटे तक कहीं तेज बारिश तो कही हल्की बारिश होने की संभावना है दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। इसके चलते आज और कल बाड़मेर सहित आसपास के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश संभावना है। 20 सितंबर के बाद भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। #rajasthan news #Barmer news#


