अवैध शराब से भरी स्कार्पियो जब्त 1 आरोपी गिरफ्तार गाड़ी में से 42 कार्टन बीयर अंग्रेजी शराब की बरामद पुलिस जुटी जांच में
टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब से भरी स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई एफएसटी टीम ने बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी स्कार्पियों गाड़ी को जब्त किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्कार्पियों से 42 कार्टन अवैध शराब के जब्त किए है। टीम आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। टीम में शिक्षा विभाग के एसीबीईओ और धोरीमन्ना एएसआई शामिल है।
टीम आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल, राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने अलग-अलग उड़न दस्ते बनाए गए है। यह टीमें लगातार नाकाबंदी करके अवैध तरीके से हो रहे मादक पदार्थ, शराब लेने-देन पर निगरानी रख रही है। शनिवार को एसएसटी दस्ता संख्या 5 के प्रभारी एसीबीईओ खेराजराम गोदारा व एएसआई लाखाराम व कांस्टेबल देवाराम, मोहनलाल मीणा की टीम ने अरणियाली फांटे पर नाकाबंदी की। धोरीमन्ना की तरफ से गांधव की तरफ जा रही थी। स्कार्पियो गाड़ी को रुकवाकर पूछताछ की गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें शराब के कार्टन मिले। इस पर टीम ने पूछताछ कर स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया।
एएसआई लाखाराम के मुताबिक स्कार्पियो गाड़ी में से बीयर व अंग्रेजी शराब के 42 कार्टन बरामद किए। वहीं आरोपी नारणाराम (32) पुत्र जवानाराम निवासी बेगांव भीमथल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से अवैध शराब को लेकर पूछताछ की जा रही है।

