ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़े युवक को दबोचा पुलिस ने 9.51 ग्राम स्मैक की जब्त आरोपी से पूछताछ जारी
बाड़मेर जिले की सेड़वा पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 9.51 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुंदनपुरा गांव में युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है और किसी को बेचने की फिराक में है। जानकारी पुख्ता कर सेड़वा पुलिस ने कुंदनपुरा गांव में दबिश दी। एक युवक संदिग्ध हालात में नजर आया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक हड़बड़ा गया। पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। युवक के पास से 9.51 ग्राम स्मैक मिली। इस पर पुलिस ने युवक के स्मैक को लेकर पूछताछ की गई तो युवक पुलिस को गुमराह करने लगा। इस पर पुलिस को डिटेन कर थाने ले गई।
सेड़वा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के मुताबिक आरोपी दिनेश (20) पुत्र भागीरथ निवासी कुंहारों की बेरी धोरीमन्ना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से स्मैक कहां से लेकर आया और किसको बेचने वाला था इसको लेकर पूछताछ कर रही है।
