फलोदी जिला पुलिस की कार्रवाई 167 किलो डोडा पोस्त किया जब्त पिस्टल कार और एक बोलेरो कैंपर बरामद
फलोदी जिला क्षेत्र में अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोजासर पुलिस ने अवैध पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार गया है। वहीं देचू पुलिस ने 127 किलोग्राम अवैध डोडा और एक स्विफ्ट और एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को जब्त किया गया। साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाप पुलिस ने भी 40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर 1 आरोपी को किया गिरफ्तार गया है।
एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि अब जिलेभर में अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, वांछित अपराधियों और संदिग्ध नगदी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर अलग अलग टीमें बनाकर और सभी फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों को अधिक से अधिक कार्रवाई के लिए निर्देश दिये गए हैं।
इसी दौरान भोजासर पुलिस टीम ने आरोपी मांगीलाल पुत्र हुकमाराम को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और अवैध हथियार खरीद में पूछताछ जारी है। मैं
इसी तरह देचू पुलिस ने सरहद जेठानिया से शिवसागर जाने वाली सड़क पर स्विफ्ट कार में ले जाया जा रहा 127 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर कार को जब्त किया है। उसी कार को एस्कॉर्ट कर रही बोलेरो कैंपर को भी जब्त किया गया।
साथ ही उसमें सवार आरोपी शेर सिंह पुत्र तेज सिंह और सोहन लाल पुत्र रामचन्द्र विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कार में सवार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत मौके से फरार हो गया। कार्रवाई पर देचू ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई व खरीद के संबंध में पूछताछ कर रही है।
साथ ही बाप पुलिस ने गाडना में रहवासी मकान के पास बने टीशशेड से 40 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी रावलराम पुत्र मोहनराम को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रावलराम से अवैध डोडा पोस्त खरीदने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


