सरपंच लिखी कार से डोडा पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पीछा किया तो मुख्य आरोपी चलती कार से कूदकर फरार
पिंडवाड़ा पुलिस ने ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन स्थित वीरवाड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पिंडवाड़ा पुलिस ने ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन स्थित वीरवाड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी चलती कार से कूदकर फरार हो गया। कार की नंबर प्लेट पर सरपंच लिखा हुआ था।
सिरोही एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के दौरान मिली एक सूचना के आधार पर पिंडवाड़ा पुलिस दो अलग-अलग स्थान पर नाकाबंदी की। इस दौरान उन्हें मिली सूचना के अनुसार एक कार पिंडवाड़ा की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने निजी वाहन से उसका पीछा करना शुरू किया। इसी बीच संभवतया तस्कर को भनक लगते ही वह चलती कार से कूदकर भाग गया। पुलिस ने कार को नाकाबंदी कर वीरवाड़ा गांव के पास रुकवाई। पुलिस को कार में एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आया। कार की आगे की नंबर प्लेट पर सरपंच लिखा हुआ था जबकि कार के पीछे नंबर प्लेट नहीं था।
पुलिस ने मौका मुआयना और प्रारंभिक कार्रवाई करने के बाद आरोपी को डोडा पोस्त और कार सहित लेकर पिंडवाड़ा थाने पहुंची। आरोपी युवक से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उसको कॉल करके पुलिया के पास बुलाया था वह कार में बैठकर उसके साथ वीरवाड़ा की तरफ जा रहा था उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि कार में जो डोडा पोस्त है उसमें से कुछ किलो डोडा पोस्त उसका भी है। वह तस्कर से डोडा पोस्त खरीदता है। बाकी डोडा पोस्त तस्कर आगे भी लोगों को बेचता है।
इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करनोत के साथ पिंडवाड़ा थाना अधिकारी सीआई सीताराम और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। कार से कूदकर भागने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ने तीन अलग-अलग दल गठित कर रवाना किए हैं।
