भीनमाल पुलिस की कार्रवाई कार से 21 कार्टून अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार बाइक चालक से 10 ग्राम स्मैक बरामद
विधानसभा चुनाव 2023 को मध्य नजर रखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को 21 कार्टून शराब और 10.35 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने बताया कि शुक्रवार को सवेरे गश्त और मणधर तिराहा पर नाकाबंदी पर कार आती दिखाई दी। कार चालक पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर कार को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस टीम को उक्त कार संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने रुकवा कर कर चैक किया तो युवक के कब्जे में कार में 10 कार्टून शराब, 2 कार्टून मैक डॉवेल अंग्रेजी शराब, 02 कार्टून व्हाईट लीस अंग्रेजी शराब 01 कार्टून रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब, 01 कार्टून मैजिक मूवमेंट अंग्रेजी शराब व 04 कार्टून किंगफिशर बीयर कुल 21 कार्टून अवैध अंग्रेजी व बीयर शराब होना पाया गया।
इस मामले में आरोपी बलवंतसिंह पुत्र गणपतसिंह राजपुत निवासी राजपुतों का वास, गुडानाल, पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर अवैध शराब को परिवहन करने में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया। साथ ही 10.35 ग्राम स्मैक बरामद की है। वही नाकाबंदी के दौरान रामसीन रोड पर एक व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। बाइक चालक पुलिस टीम को देखकर वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने चालक को दस्तयाब कर चैक किया गया तो युवक के कब्जे से कुल 10.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (मॉर्फिन) होना पाया गया। जिसमें आरोपी कांतिलाल पुत्र मसराराम सैन निवासी कोरा को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया गया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस दौरान कार्रवाई में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी, कांस्टेबल रमेश कुमार, रामलाल, मदनलाल, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, पुनमाराम पुलिस टीम में शामिल रहे।
