जयपुर में 30 लाख की शराब से भरा ट्रक
पकड़ा चूने के कट्टों के नीचे छिपाकर लाए तस्कर विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए
थी मंगवाई
दौलतपुरा आबकारी थाना पुलिस ने 30 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा दो तस्कर अरेस्ट
जयपुर में 30 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक दौलतपुरा आबकारी पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक में चूने के कट्टों के नीचे अवैध शराब को छिपाकर लाया गया था। पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में शराब हरियाणा से गुजरात ले जाना बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए अवैध शराब को मंगवाया गया था। आबकारी थाना पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।
दौलतपुरा आबकारी थाना PO रामकरण यादव ने बताया- अवैध शराब तस्करी में आरोपी परमजीत (27) और सुखचेन (47) निवासी हरियाणा को अरेस्ट किया गया है। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से अवैध शराब भरा ट्रक जयपुर में विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए आ रहा है। आबकारी टीम ने तुरंत दौलतपुरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को पकड़ा।
दो तस्करों को गिरफ्तार किया
तलाशी में सफेद चूने के कट्टों के नीचे अवैध शराब की पेटियां रखी मिली। टीम ने दोनों तस्करों को अरेस्ट कर शराब से भरा ट्रक जब्त किया। ट्रक में विभिन्न अग्रेंजी ब्रॉण्ड की 315 पेटियां रखी मिली। इसका बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में दोनों तस्करों ने अवैध शराब की तस्करी कर हरियाणा से गुजरात ले जाना बताया है।
