गांवों ड्रग्स सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर गिफ्तार पुलिस को देख बाइक घुमाकर
भागने लगे 10 ग्राम एमडी पाउडर बरामद
पुलिस फिलहाल माक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की समदड़ी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 10 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक लंबे समय से मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से एमडी पाउडर की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
समदड़ी थानाधिकारी महेश गोयल के मुताबिक पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान के तहत इलाके में गश्त की जा रही थी। खेजडीयाली से समदड़ी रोड पर रानीदेशीपुरा गांव में बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का इशारा किया। इस पर युवक बाइक घुमा कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक को रुकवाया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम भेंपाराम पुत्र मेकाराम, सुरेंद्र पुत्र धनाराम दोनों निवासी लूणावास जाटान पुलिस थाना झंवर जोधपुर बताया। दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से 10 ग्राम एमडी पाउडर मिला। इस पर पुलिस ने बाइक को जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांवों में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे।
