किराने की दुकान में ड्रग्स का कारोबार 30.10 ग्राम एमडी पाउडर जब्त लंबे समय से कर रहा था सप्लाई पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
किराने की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30.10 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए आंकी की गई है। मामला बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना कस्बे के बस स्टैंड का है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास किराने की दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई हो रही है। धोरीमन्ना पुलिस की टीम ने जानकारी पुख्ता कर दबिश दी। दुकान की तलाशी लेने पर 30.10 ग्राम एमडी पाउडर मिला। इस पर दुकान पर बैठे भजनलाल (22) पुत्र बलवंताराम निवासी कार्यों की बेरी रोहिला पूर्व से एमडी को लेकर पूछताछ की गई लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी भजनलाल को थाने ले गई। साथ ही एमडी पाउडर को जब्त कर लिया गया।
थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक आरोपी भजनलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कालुराम उर्फ रामजीवन पुत्र गोमाराम से एमडी पाउडर खरीदकर लाना बताया है । किसको सप्लाई करने जा रहा था। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
लंबे समय से कर रहा था कारोबार पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भजनलाल लंबे समय से धोरीमन्ना कस्बे में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा था। चुनाव आचार संहिता लगने के साथ पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
