500 रुपए में पुड़िया बनाकर बेच रही थी नशा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार 11.40 ग्राम एमडी बरामद
महिला पूर्व में भी 79 ग्राम एमडी के साथ पकड़ी जा चुकी है। उसे कुड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जोधपुर में अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से 11.40 ग्राम एमडी बरामद की गई है।
महिला 500 रुपए में स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचता थी। उसे पूर्व में भी 19 ग्राम एमडी के साथ कुड़ी थाना पुलिस ने पकड़ा था। फिलहाल पुलिस अब उससे ने तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी देते हुए थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि 18 अक्टूबर को पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए पाली हाईवे से विवेक विहार की तरफ आ रहे थे। 14 सेक्टर की तरफ जाने वाली रोड पर बिजली घर के सामने बबूल की झाड़ियों के पास में एक औरत खड़ी नजर आई। उसे दस्तयाब कर तलाशी ली तो उसके पल्ले में गांठ लगाकर कुछ बंधा हुआ पाया गया। जिसे खोलने पर प्लास्टिक की थैली में एमडी पाई गई। जिसका वजन 11.40 ग्राम था।
इस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर शारदा पत्नी रमेश बिश्नोई बुडिया उम्र 35 साल निवासी गांव विश्नोइयां हाल किराएदार 14 बी कुड़ी हाउसिंग बोर्ड को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि शारदा लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ बेचने का काम करती है 18 अक्टूबर को भी अंधेरे में एमडी बेचने की फिराक में खड़ी थी। आरोपी महिला छोटी प्लास्टिक की पुड़िया बनाकर एक दो ग्राम स्मैक डालकर एक पुड़िया 500 रुपए में बेचती है। उसे पूर्व में भी कुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
