रावला में 35 ग्राम हेरोइन पकड़ी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार एक बाइक जब्त
अनूपगढ़ जिले में रावला पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में काम में ली जा रही बाइक को जब्त किया है। एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रावला के वार्ड नंबर 5 में खेल स्टेडियम के पास गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया और वह पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने उसे रोककर उसका नाम पूछा था, उसने अपना नाम सचिन कुमार (28) पुत्र अशोक कुमार निवासी चेक 15 केएनडी बताया। पुलिस को शक होने पर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास 35 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से मोटरसाइकिल और हेरोइन भी जप्त कर ली। एसएचओ ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ रावला पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर इस मामले की जांच घडसाना के एसआई दिलीप सिंह के सुपुर्द की गई है।
