तस्करों की स्कॉर्पियो पर पुलिस ने की फायरिंग टायर फटने के बाद 8KM तक दौड़ाते रहे कार एक बदमाश फरार एक पकड़ा गया
तस्कारों की कार से पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है।
नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों का पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की ने भी दो राउंड कांउटर फायरिंग की कार का टायर फटने के बाद भी तस्कर करीब 8 किलोमीटर तक स्कॉर्पियों को दौड़ाते रहे। 10 दूर का अनकंट्रोल होकर सड़कर किनारे गड्ढे में जा गिरी। एक तस्कर का पैर फ्रैक्चर होने से कार में फंस गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। वहीं कार से बड़ी मात्रा में डोडा पोस्ट बरामद किया गया है। मामला बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र का है। कार्रवाई मंगलवार सुबह 9 बजे की है।
पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से कार टायर फट गया। इसके बाद कार अनकंट्रोल होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
पचपदरा डीएसपी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर पचपदरा पुलिस द्वारा बागुंडी सरहद के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान जोधपुर के तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियों को रोकने का प्रयास किया पर कार ने नाकाबंदी तोड़कर भाग गए। जिस पर पचपदरा पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। दो किलोमीटर पीछा करने के बाद तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी दो राउंड काउंटर फायरिंग की। गोली लगने के बदमाशों की कार का टायर फट गया। इसके बाद भी बदमाश स्कॉर्पियों को दौड़ाते रहे। बागुंडी सरहद से 10 किलोमीटर दूर दूदवा सीमा के पास कार अनकंट्रोल कार गड्ढे में गिर गई। एक बदमाश कार से निकलकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं एक तस्कर कार में फंसा रहा। जिसे पुलिस ने दबोचा लिया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन कर रही है।
गड्ढे में गिरने से एक तस्कर का पैर हुआ फ्रैक्चर
जानकारी के अनुसार दूसरा तस्कर भी भागने की फिराक में था, लेकिन कार गड्ढे में गिरने से तस्कर का पैर फ्रैक्चर हो गया और भागने में सफल नहीं हो पाया। जिस पर पचपदरा पुलिस ने तुरंत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

