नेशनल हाइवे पर अवैध शराब पकड़ी नाकाबंदी देखा गाड़ी छोड़कर भाग निकला तस्कर 80 कार्टन जब्त किए
पुलिस ने 80 कार्टन अवैध शराब के जब्त किए। लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।
बाड़मेर जिले की शिव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 3 लाख रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस को देखा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी से शराब के 80 कार्टन जब्त किए हैं। गाड़ी नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
नाकाबंदी देख भागा ड्राइवर
एसपी दिगंत आनंद के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैसलमेर से शिव की तरफ अवैध शराब से भरी एक गाड़ी आ रही है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक गाड़ी पुलिस की नाकाबंदी देखकर जैसलमेर की ओर घूम गई। इस पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। उल गांव के पास इसुजु गाड़ी का ड्राइवर उसमें से निकलकर भागा। पुलिस टीम ने पीछा किया। लेकिन गाड़ी ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में 80 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इस पर पुलिस ने अवैध शराब और गाड़ी को जब्त किया।
एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक पुलिस थाना शिव में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
है। पुलिस की टीम गाड़ी नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है। कार्रवाई में शिव थानाधिकारी चुन्नीलाल, सागड़ थानाधिकारी माणकराम, हेड कांस्टेबल रामकिशन, कांस्टेबल कंवराराम, मालाराम, मोहनलाल, देवाराम, दीपक भी शामिल है
