87 किलो डोडा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार: चित्तौड़गढ़ से लाकर सांचौर में बेचता था
पिंडवाड़ा पुलिस ने मालेरा नाके पर नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार से 87 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पिंडवाड़ा पुलिस ने मालेरा नाके पर नाकाबंदी के दौरान
स्विफ्ट कार से 87 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक
आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ से
डोडा पोस्त लाकर सांचौर में बेचता था।
जानकारी के अनुसार एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस ने मालेरा टोल नाके के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रुकवा कर ड्राइवर से पूछताछ की तो पुलिस के किए गए किसी भी सवाल का संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया पाया । इस पर पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की। पुलिस को तलाशी के दौरान स्विफ्ट कर के अंदर 8 बोरों में भरा हुआ 87 किलो डोडा पोस्त मिला।
पुलिस ने कार सहित डोडा पोस्त जब्त सारणों की ढाणी सारण जिला सांचौर निवासी पुखराज विश्नोई (26) पुत्र बाबूलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लाकर सांचौर में बेचता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल जब्त कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है।
