फॉर्च्यूनर कार में मिले 32 बोर रिवाल्वर के 20 कारतूस शराब से भरे ट्रेलर की एस्कॉर्टिंग करते 4 गिरफ्तार पिंडवाड़ा पुलिस की कार्रवाई
फॉर्च्यूनर कार की तलाशी में पुलिस को 32 बोर रिवाल्वर के 20 कारतूस मिले। कार सवार चार लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन स्थित जनापुर चौराहे के पास DST टीम और पिंडवाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान फॉर्च्यूनर कार की तलाशी में पुलिस को 32 बोर रिवाल्वर के 20 कारतूस मिले। कार सवार चार लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास किसी तरह की कोई रिवाल्वर पिस्टल तथा लाइसेंस नहीं मिला है। पूछताछ के दौरान उन्होंने शराब से भरे ट्रेलर की एस्कॉर्टिंग करने की बात कही।
सिरोही एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के अनुसार सूचना पर पुलिस ने जनापुर चौराहे पर सिरोही की तरफ से आने वाले बड़े ट्रॉलों तथा ट्रकों को आड़ा तिरछा खड़ा करके नाकाबंदी की, इसी दौरान सिरोही की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार नाकाबंदी के मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी सवार 4 लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने सांवरिया सेठ के दर्शन करके लौटने की बात कही। कई बातों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 32 बोर रिवाल्वर के 20 कारतूस मिले। लेकिन रिवाल्वर या पिस्टल नहीं मिला ना ही कोई लाइसेंस मिला। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 मोबाइल भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने कार में सवार बीपीओ कंद वाला हाजरखा फाजिलका पंजाब निवासी हरविंदर सिंह (28) पुत्र सरदार श्रवण सिंह जाट सिख, डंगर खेड़ा अबोहर फाजिल्का पंजाब निवासी दीपक (32) पुत्र मामराज कुमार, केंट रोड फाजिलका पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह (28) पुत्र रंजीत सिंह भुल्लर जाट सिख और स्काई नट जीरकपुर मोहाली पंजाब निवासी गुरु शिष्य उर्फ गौरव उर्फ गुरु पुत्र पवन कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। वहां से एक युवक को पुलिस अभिरक्षा में भेजे जाने पर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि उसके तीन साथियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पिंडवाड़ा पुलिस की कार्रवाई में में सीआई सीताराम, सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह, कांस्टेबल जीवाराम सोहनलाल देवीलाल और सिरोही साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल भवानी सिंह, कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार सुरेश कुमार शामिल रहे।
