तस्करों को डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाला
गिरफ्तार कार से 94 किलो 500 ग्राम डोडा
पोस्त किया था बरामद
रोहिड़ा पुलिस ने तस्करों को डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले युवक को मंदसौर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
रोहिड़ा पुलिस ने तस्करों को डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले युवक को मंदसौर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस 9 महीने से तलाश कर रही थी।
पिंडवाड़ा पुलिस ने 25 जनवरी 2023 को कार्रवाई के दौरान एक कार से 94 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया था। इस मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रोहिड़ा पुलिस को सौंपी की गई थी। इस मामले में रोहिडा थाना अधिकारी माया पंडित, कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह, विनोद कुमार और पुष्पेंद्र सिंह की टीम जांच कर रही थी।
टीम ने जांच के दौरान तस्कर को 94 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त की सप्लाई देने वाले मुख्य आरोपी पुलिस थाना अफजलपुर जिला मंदसौर मध्य प्रदेश निवासी मनीष उर्फ लड्डू राम ( 20 ) पुत्र विजय सिंह आंजना को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह डोडा पोस्त कहां से लेकर आया और अब तक वह किस-किस को कितना-कितना सप्लाई कर चुका है।
