कार्रवाई एसजी हाईवे और नारोल ब्रिज के पास होटलों से करते थे ड्रग्स की सप्लाई ।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नारोल और एसजी हाईवे से ड्रग्स जब्त किया है। दो दिनों में 1.20 करोड़ रु. से ज्यादा की एमडी ड्रग्स जब्त हुई है। एक महीने में क्राइम ब्रांच ने 9 केस दर्ज कर 2 करोड़ से ज्यादा की एनडीपीएस का माल सामान जब्त किया है। एक ड्रग्स पैडलर ऑर्डर के अनुसार राजस्थान से ड्रम्स लाता था और दूसरा हर 3 दिन में पालनपुर से रिक्शा में ड्रग्स लाता था।
लंबे समय से कर रहा था ड्रग्स की सप्लाई जानकारी के अनुसार अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नारोल ब्रिज के पास शिमला होटल से तौफीक उर्फ टाइगर घांची को 521.800 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। टाइगर लंबे समय से उदयपुर के आरिफ पठान से ड्रग्स खरीदकर अहमदाबाद में सप्लाई कर रहा था। आरिफ को तौफीक और अहमदाबाद के अन्य ड्रग डीलरों से ऑर्डर मिलता था, वह अपने ड्रग पैडलर सुहैल असरफ मंसूरी को अहमदाबाद भेज देता था
एक ड्रग्स पैडलर ऑर्डर के अनुसार राजस्थान से ड्रग्स लाता था और दूसरा हर 3 दिन में पालनपुर से रिक्शा में ड्रग्स लाता था।
2 केस में 1116 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त क्राइम ब्रांच जेसीपी नीरज बडगुजर ने बताया कि दो दिन में 1116 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर 3 को गिरफ्तार किया है और सप्लायर को वांछित घोषित किया है। आरोपी तौफीक और सुहैल असरफ को नारोल ब्रिज रोड से एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। 52.18 लाख की 521 ग्राम से ज्यादा की शराब जब्त की है। दो आरोपियों के साथ एक वांछित है और गुरुवार को दर्ज मुकदमे में आरोपी जाकिर हुसैन को एसजी हाईवे से गिरफ्तार किया है।
4-5 दिन तक होटल में रुकता था आरिफ अहमदाबाद के होटल में चार-पांच दिन रुकता था और अलग-अलग ड्रग डीलरों को ड्रग्स देता था । इनके पैसे ऑनलाइन या मनी ट्रांसफर से मिलते थे। आरोपी तौफीक, इमरान खान पठान, जहीर वोरा, आरिफ ने उदयपुर, राजस्थान से एक किलो मेफेड्रोन ड्रग्स लिया और सुहैल असरफ मंसूरी को भेजा।

