जैसलमेर में बिना अनुमति ड्रोन से की फोटोग्राफी तो होगी कार्रवाई
जैसलमेर में पर्यटन व पुरातत्व स्थलों और निजी कार्यक्रमों में हो रहा ड्रोन का उपयोग
जैसलमेर स्वर्णनगरी का सोनार किला हो या कोई अन्य पयर्टन स्थल विवाह समारोह हो पा विवाह पूर्व फोटोग्राफी शोभायात्रा हो जनसभा हो या फिर पुरातत्व संपत्ति व सामरिक महत्वपूर्ण स्थल । अब इन स्थानों पर बिना अनुमति के ड्रोन से फोटोग्राफी करना महंगा पड़ सकता है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गोपाललाल स्वर्णकार ने जैसलमेर शहर की सीमा के भीतर सक्षम स्तर से अनुमति प्रदान किए बिना किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बताया कि सक्षम स्तर से अनुमति लिए बिना ही इन दिनों ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की जा रही है। ऐसे में जन सामान्य को असुविधा एवं कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है इसके अलावा जैसलमेर शहर में स्थित सैन्य आर्मी बीएसएफ एयर फोर्स एवं वर्जित प्रतिबंचित क्षेत्र के आसपास भी ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी व फी किए जाने की आशका बनी रहती है।
अब होगी कानूनी कार्रवाई अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट स्वर्णकार ने जैसलमेर शहर की सीमा के भीतर सक्षम स्तर से अनुमति प्रदान किए बिना किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया है। यदि कोई व्यक्ति सक्षम स्तर से अनुमति प्रदान की बिना ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पोंसारमेर में बिना अनुमति होने से की तो होगी कार्रवाई। #Jaisalmer News#

