गैंगस्टर सुक्खा के कत्ल पर क्रेडिट वार लॉरेंस गैंग ने ली मर्डर की जिम्मेदारी तो भगवानपुरिया गैंग का जवाब- हमारे भाइयों ने मारा
जग्गू भगवानपुरिया
लॉरेंस (बाएं) और जम्मू भगवानपुरिया (दाएं) पहले जिगरी यार थे
सिद्ध मूवाला के कल के बाद उनके बीच दुश्मनी हो गई।
कनाडा के विनिपेग में बंबीहा गैंग से जुड़े A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की क्रेडिट लेने की जंग लॉरेंस और भगवानपुरिया गैंग में छिड़ गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली. तो जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने दावा किया कि दुन्नेके को उन्होंने मारा है।
दुन्नेके कनाडा भारत के बीच तनाव की वजह बने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के चीफ हरदीप निज्जर के करीबी साथी गैंगस्टर आतंकी अर्श डल्ला का
राइट हैंड था
लेरिंस गैंग ने दुन्नेके कत्ल पर क्या कहा लॉरेंस गैंग ने गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके के कत्ल के बाद सोशल मीडिया पर लिखा हांजी, सत श्री कॉल, राम राम सारेयां नूं। ये सुक्खा दुन्नेके, जो बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था, उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस हेरोइन एडिक्टेड नशेड़ी ने सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सब कुछ किया था। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था। अब इसके किए हुए पापों की सजा इसे मिल गई है। बस एक ही बात कहनी है, जो दुक्कियां-तिक्कियां अभी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, ये न सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बच जाओगे, टाइम जरूर कम-ज्यादा लग सकता है, लेकिन एक-एक को अपने किए कामों की सजा मिलेगी
लॉरेंस बिश्नोई की सोशल मीडिया पोस्ट
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह मैं आप
भी हमारे एंटी है वह भी तैयार रहें किसकी मौत कहां
आ जाए किसी को पता नहीं।
अब जानिए जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने क्या दावा किया जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा- सबको बताना चाहता हूं कि ये जो विनिपेग कनाडा में सुक्खा दुन्नेके का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं जग्गू भगवानपुर, दरमन काहलों और अमृत बल लेते हैं। ये काम हमारे भाइयों ने किया है। हमने अपने भाई संदीप नंगल अंबिया के मर्डर का बदला ले लिया है। सुक्खा दुन्नेके के कहने पर ही हमारे भाई का कत्ल हुआ था। आज हमने सबके वहम निकाल दिए हैं। बाकी और
जग्गू की तरफ से डाली गई पोस्ट |
पहले खास दोस्त थे बिश्नोई और भगवानपुरिया,
मूसेवाला मर्डर के बाद दुश्मन बने
यह पहला मौका नहीं है, जब लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की गैंग आमने-सामने हुई है। किसी जमाने में जिगरी यार रहे लेरिंस और जग्गू के बीच मूसेवाला मर्डर के बाद दुश्मनी हो गई थी। 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लॉरेंस और
जग्गू भगवानपुरिया ने मिलकर अंजाम दिया था। मूसेवाला मर्डर के 9 महीने बाद ही क्राइम पार्टनर रहे
यह दोनों गैंगस्टर एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। इन दोनों के गुर्गों में तरनतारन की गोइंदवाल जेल में गैंगवार हुई थी। जग्गू के साथी मनदीप तूफान और मोहना मानसा का मर्डर हुआ लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद इनके बीच दुश्मनी का खुलासा हुआ


