बाइक को 8 किमी घसीटा आग लगाई
वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार पुलिस के कहने पर भी बाइक मालिक ने नहीं
रानीवाड़ा में कुछ लड़कों ने एक चार पहिया गाड़ी के पीछे एक बाइक को 8 किलोमीटर घसीटा और फिर उसमें आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें दो लड़के दिख रहे हैं। इस वीडियो में दोनों लड़के बाइक पर लाठी से वार करते दिख रहे हैं। इसके बाद उसमें आग लगा देते हैं। घटना के बाद ये वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर
लिया है। इस बारे में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि कल रात्रि को रानीवाड़ा बाय पास रोड़ स्थित कृषि मंडी के पास से सुचना आने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर जलती हुई एक मोटरसाइकल को देखा तो पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से आग बुझाई।
वालाराम की बाइक पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।
आरोपियों की जानकारी जुटाकर श्रवण कुमार पुत्र हंसाराम भाट को पकड़ कर थाने लाया गया। वहीं उनके सहयोगियों की तलाश जारी है। गर्ग ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकल मालिक पसल निवासी वालाराम से रिपोर्ट देने के बारे में कहा, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट देने से मना कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि आरोपी श्रवण और बाइक मालिक वालाराम ने साथ में हीरपुरा के एक होटल में शराब पिया था। इसके बाद में नशे में लड़ पड़े गुस्से में वालाराम में अपनी बाइक वहीं छोड़कर चला गया। जिसके बाद में नशे में धूत श्रवण और उनके साथियों ने बाइक को अपनी गुजरात पासिंग कार के पीछे बांधकर घसीट कर रानीवाड़ा ले आए और फिर आग के हवाले कर दिया। #gbnews.in #
