2 हजार किमी दूर से बाड़मेर लाए नशे की खेप 6.60 करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा झारखंड से लाए थे इनामी आरोपी भी साथ
इनामी आरोपी देवाराम और उसका साथी दोनों गिरफ्तार।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कुछ घंटे बाद ही बाड़मेर डीएसटी और ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। जोधपुर बाड़मेर नेशनल हाईवे 25 पर 45 क्विंटल डोडा पोस्त से भरा ट्रक जब्त किया है।
ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इसमें एक 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी है। डोडा
पोस्त की अनुमानित कीमत 6.60 करोड़ रुपए है।
आरोपी अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक करीब 2 हजार
किलोमीटर दूर झारखंड से लेकर बाड़मेर पहुंचे।
बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद और बालोतरा एसपी हरिशंकर के निर्देशन में ग्रामीण थाना पुलिस CI सवाई सिंह और डीएसटी टीम के निम्ब सिंह, भूपेंद्र और शिवरतन मय टीम ने आचार संहिता के कुछ घंटों बाद कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।
पुलिस की टीमें आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव थाने का इनामी बदमाश देवाराम जोधपुर से बाड़मेर की तरफ आ रहा है। इसके पास बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त मिल सकता है। एसपी दिगंत आनंद ने स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस पर पुलिस टीम ने जोधपुर होली गांव में जोधपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवाकर पूछताछ की। जांच करने पर ट्रक में अवैध डोडा पोस्त की बड़ी खेप मिलने पर ट्रक को कल्याणपुर थाने लाया गया। टीम ने ट्रक में सवार इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को भी डिटेन कर लिया। टीम देर रात माल की तोल-माप में लगी रही। पुलिस टीम ने देवाराम पुत्र भानाराम निवासी पोषाल शिव बाड़मेर और प्रकाश पुत्र मोडाराम निवासी खोखा, बागोडा जालोर को गिरफ्तार किया है।
एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक डोडा पोस्त ट्रक जब्त कर एक इनामी आरोपी देवाराम और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। देवाराम पर 10 हजार रुपए इनाम घोषित है। पूछताछ में सामने आया है कि डोडा-पोस्त की सप्लाई बाड़मेर में होने वाली थी। पुलिस टीम फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। झारखंड से भरकर लाए बाड़मेर पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि डोडा पोस्त से भरा ट्रक झारखंड से भरना बताया। करीब 2000 हजार किलोमीटर आधा दर्जन राज्यों की सीमाओं का पार करते हुए बाड़मेर लेकर पहुंचे। करीब 2 हजार किलोमीटर लेकर बाड़मेर पहुंच गए। बाड़मेर में इसकी सप्लाई होनी थी।

